|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
उजियारपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजनारायण सिंह, पिता रामाशंकर सिंह, निवासी ग्राम पचपैठा, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।
घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) एवं डीआईयू (जिला आसूचना इकाई) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
