October 13, 2026
img-20260830-wa00118156423450672529554
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

राजकीय मेला बाबा गणीनाथ महोत्सव की तैयारियों का जायजा

विधायक उमेश कुशवाहा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

हाजीपुर/महनार, (मुहम्मद आसिफ अता)। जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत हसनपुर उत्तरी स्थित पलुइया धाम में आयोजित होने वाले राजकीय मेला बाबा गणीनाथ महोत्सव की तैयारियों का विधायक उमेश कुशवाहा ने स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले से जुड़े विभिन्न इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत एवं व्यवस्थित रखी जाएं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी तैयारियों को निर्धारित समय पर पूरा करने तथा मेले का आयोजन बेहतर और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर संबंधित अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *