रातों-रात समस्तीपुर सदर एसडीओ का तबादला, राकेश कुमार बने नए अनुमंडल पदाधिकारी
उपशीर्षक
दिलीप कुमार की विदाई से लोगों में मायूसी, सरकार के आदेश के बाद राकेश कुमार ने संभाली जिम्मेदारी।
समाचार
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर सदर अनुमंडल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बड़ा बदलाव हुआ है। सदर एसडीओ दिलीप कुमार का तबादला कर दिया गया है, जबकि राकेश कुमार को नया सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बनाया गया है। इस अचानक हुए प्रशासनिक बदलाव की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।
दिलीप कुमार अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, भूमि विवादों के निष्पादन, जनसुनवाई और प्रशासनिक सक्रियता को लेकर लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। उनके तबादले की खबर सामने आने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।
वहीं, सरकार के आदेश के बाद राकेश कुमार ने नए सदर एसडीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि वे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जिले के विकास और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।
लोगों के बीच चर्चा का विषय बना यह तबादला। कई नागरिकों का कहना है कि रातों-रात हुए इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि सरकारी आदेश सर्वोपरि होता है और उसका पालन करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

