|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
समस्तीपुर में सदर एसडीओ दिलीप कुमार को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने की जमकर सराहना
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा भावभीने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल की खुलकर सराहना करते हुए उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित अधिकारी बताया।
वक्ताओं ने कहा कि दिलीप कुमार ने केवल कार्यालय तक सीमित रहकर काम नहीं किया, बल्कि दिन-रात जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे। लोगों का कहना था कि उनके कार्यालय में छोटे-बड़े, गरीब-अमीर, जनप्रतिनिधि या आम नागरिक—सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता था और सभी की बातें गंभीरता से सुनी जाती थीं।
चकमेहसी पंचायत के जटियामद अर्जुन ने कहा कि दिलीप कुमार पहले कल्याणपुर प्रखंड में बीडीओ रहे, फिर समस्तीपुर के सदर एसडीओ बने। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में वे समस्तीपुर के जिलाधिकारी (डीएम) बनें, यही उनकी दुआ है।
वहीं चकमेहसी पंचायत के बंजारा टोला निवासी खुर्शीद ने कहा कि दिलीप कुमार ने बंजारा समुदाय सहित हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और बिना किसी भेदभाव के न्याय दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यदि पूरे बिहार में ऐसे अधिकारी हों तो प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सकती है।
बता दें कि सदर एसडीओ दिलीप कुमार का स्थानांतरण हो गया है। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। :::

