August 28, 2026
img_com_2026080420584529123471547571670113265
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

उजियारपुर थाना पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता, न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर, 4 अगस्त (जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर)। समस्तीपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उजियारपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, उजियारपुर थाना कांड संख्या 294/26 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्त रामभरोस सिंह, पिता स्वर्गीय विंदे सिंह, निवासी ग्राम कोबद्धा पतैली, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *