October 12, 2026
img_com_202609071611593870641145658950058933
Spread the love

अपने कर्म से लोग जाने जाते हैं : मोहित यादव
राजद के सम्मान समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित



जिला संवाददाता साहिल अंसारी की खास रिपोर्ट



बेगूसराय। राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में रविवार, 6 सितंबर 2026 को बेगूसराय शहर स्थित होटल नीलकमल के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। समारोह में राजद के जिला, प्रखंड, महानगर एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान मोहित यादव ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी साथियों का संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मोहित यादव ने कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के बल पर ही सांसद और विधायक निर्वाचित होते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना संगठन के लिए घातक साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि संगठन चलाने में पार्टी के साथियों से उन्हें शारीरिक और आर्थिक रूप से भी सहयोग मिला है। इसके लिए वे सभी साथियों के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के झंडे को बुलंद करने का आह्वान किया।
इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, सुधीर कुमार सिंह, हरे राम महतो, संजय कुमार सुमन एवं मनोज यादव, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला महासचिव सुरेंद्र पासवान, कमल किशोर यादव, शशिभूषण यादव, अर्जुन यादव, वीरेंद्र यादव एवं डॉ. राम कैलाश महतो सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा जिला सचिव सरस्वतीचंद्र ठाकुर, सैयद हिफजुर रहमान एवं मोहम्मद साजिद मोमिन, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर एवं विजय सिंह कुशवाहा, राज्य प्रतिनिधि मोहम्मद जाहिद अफसर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव प्रो. मोतीलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष बहादुर यादव समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, महानगर पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मुखिया, युवा एवं छात्र नेताओं सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *