August 28, 2026
image_editor_output_image482180738-17841756615548692019429659745126
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

बेखौफ अपराधी बार बार दे रहे घटना को अंजाम चार बड़ी वारदातों में पुलिस के हाथ रहे खाली, कार्रवाई का इंतजार

जिला संवाददाता साहिल अंसारी

बरौनी (बेगूसराय)

3 घंटे के मुश्किल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की मेहनत और तमाम लोगो की दुआ रंग लायी. ऑपरेशन सक्सेस रहा तमाम चाहने वाले लोगो की दुआ से पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. सिकन्दर अली अल्लाह के शुक्र से मौत कोई मात दे कर मौत के मुँह से निकल गए l

डाक्टरो के अनुसार अब वह ख़तरे से बाहर है! पुलिस के द्वारा
सिकन्दर का ब्यान का लिया जा चूका है अपराधी की पहचान की जा चुकी है!

अब अपराधियों की ख़ैर नहीं
बताते चले की 12 जुलाई को शाम 08 बजकर 35 मिनट पर फूलवड़िया थाना क्षेत्र के सिंधिया चौक फलमंडी के पास बेखौफ अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य सिकंदर अली को ताबड़तोड़ दो गोली मारकर घायल कर दिया और दो गोली हवाई फायरिंग की!
! घटना के चार दीन बाद भी पुलिस के हाँथ एक भी अपराधी नहीं लगे पुलिस के हाथ खाली है

हालांकि, इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है!

इस मामलों में पुलिस निर्णायक स्थिति में है, जिसकी जानकारी जल्द ही मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी. वहीं, सभी मामलों की कार्रवाई की निगरानी तेघड़ा डीएसपी स्वयं कर रहे हैं!

फुलवड़िया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं. हाल में गोलीकांड, बैंक कर्मी एवं सेल टैक्स सेवानिवृत्त कर्मी के घर से लूट तथा मोटरसाइकिल चोरी की चार घटनाओं में फुलवड़िया थाना पुलिस के हाथ खाली हैं और किसी भी घटना का अब तक उद्भेदन नहीं हो सका है फुलवड़िया थानाक्षेत्र में दशकों बाद इस प्रकार से बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जहां व्यवसायियों में दहशत का माहौल है वहीं आमलोग भी डर के साये में जीने को विवश हैं बताते चलें कि एक जुलाई को थानाक्षेत्र के आरकेसी स्कूल के बाहर लगी मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी कर ली गयी वहीं उसी दिन दोपहर तीन बजे बरौनी नगर परिषद वार्डसंख्या-01 स्थित कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट शाखा की महिला कर्मी से एक लाख 23 हजार रुपये लूट की घटना हुई!

इसके बाद 3 जुलाई की अहले सुबह बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 14 कलमबाग टोला में सेल टैक्स सेवानिवृत्त कर्मी के घर हुई

सूखा नशा से हो रहे युव बीमार

फुलवड़िया थाना क्षेत्र में सूखा नशा का बढ़ता दायरा भी चिता का विषय बना हुआ है. इस नशे के अधिकांश शिकार युवा हो रहे हैं, जो देश का भविष्य है. एसपी बेगूसराय, एसडीओ तेघड़ा और डीएसपी तेघड़ा के निर्देश के बावजूद फुलवड़िया थानाक्षेत्र में सूखा नशा कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है. जानकारों के मुताबिक, कहीं न कहीं बढ़ती आपराधिक घटनाओं के पीछे सूखा नशा और शराब कारोबार भी एक कारण है. फुलवड़िया थानाक्षेत्र में जगदंबा पोखर के पीछे का क्षेत्र, जगदंबा स्थान, शोकहारा एक कबाड़खाना के पास, फुलवड़िया तीन का कुछ क्षेत्र, मिरवैया चौक के आसपास तथा सिंधिया चौक से सुईया फैक्ट्री के बीच का क्षेत्र सूखा नशा कारोबार का गढ़ बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सूखा

नशा के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. जानकारों के अनुसार इलाके के कई युवा सूखा नशा की लत के कारण मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं या मरणासन्न जैसी जिंदगी जीने को विवश हैं. वहीं, थानाध्यक्ष विजय सहनी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस कारोबार में शामिल कई
धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *