Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

गिरिराज सिंह बोले- बीजेपी गंगा और समुद्र हैः तेजस्वी को घेरा, कहा- लालू यादव की पाठशाला अच्छी होती तो सम्राट चौधरी भागते ही क्यों !

मुख्य संवाददाता साहिल अंसारी

बेगूसराय !

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। लालू की पाठशाला वाले बयान पर कहा कि बीजेपी गंगा है। बीजेपी समुद्र है, जो भी आता है वह समाहित हो जाता है।

असम में हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के ही मुख्यमंत्री हैं और बिहार में सम्राट चौधरी भी। अगर लालू यादव का पाठशाला अच्छा होता तो सम्राट चौधरी वहां से भागते क्यों। जब परिवारवाद की पराकाष्ठा लालू यादव के पाठशाला में हो  गया तो लोग भागना शुरू कर दिए।

राहुल गांधी भागने लायक नहीं रहेंगे

बेंगलुरु में परीक्षा के दौरान छात्रों से जनेऊ उतरवाने को लेकर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कि कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जनेऊ लेकर चुनाव प्रचार करते हैं। आज आपकी सरकार मुसलमान को खुश करने के लिए जनेऊ उतरवा दिया है।

भूलिए नहीं, आने वाले दिन में जैसे बंगाल की सरकार को जाना तय है, वैसे ही कर्नाटक की सरकार का जाना तय होगा। राहुल गांधी त्रिपुंड और जनेऊ लगाकर गुजरात क्या किसी भी भाग में जाने लायक नहीं रहेंगे। अगर जाएंगे तो लोग कालिख पोत देंगे।

मुसलमान ही आतंकवाद का पोषक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का बयान आतंकवादी हिंदू नहीं हो सकता। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में जहां भी आतंकवादी पकड़े गए हैं, वह मुस्लिम समाज के ही क्यों होते हैं। हिंदू के चरित्र में आज तक दाग नहीं है, उसका डीएनए ही सर्वे भवंतु सुखिन सर्वे संतु निरामया है। हिंदू आतंकवाद का पोषक नहीं, देश-दुनिया में मुसलमान ही आतंकवाद का पोषक है।

ममता दीदी ने भ्रष्टाचार किया है

पश्चिम बंगाल में पीडीएस में गड़बड़ी को लेकर हो रही छापेमारी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो जैसा करेगा वह पाएगा। ममता दीदी अभी क्या हुआ, अभी तो आपके दो मंत्री ही जेल गए हैं। जब वहां बीजेपी की सरकार बनेगी तो ममता बनर्जी के पाप का घड़ा फूटकर पब्लिक के सामने आ जाएगा, जो उन्होंने भ्रष्टाचार किया है।

शिक्षक पर कार्रवाई करनी चाहिए

धर्मांतरण को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि बेगूसराय में क्रिश्चियन धर्मांतरण हो रहा है। मैं यहां के जिलाधिकारी से कहना चाहता हूं कि भी लोग लोभ देकर धर्मांतरण कर रहे हैं, उनको सरकारी सुविधा नहीं मिलना चाहिए।

कोई अनुसूचित समाज का है, वह अनुसूचित समाज का भी फायदा ले और क्रिश्चियन भी बन जाए। यह नहीं होना चाहिए। बेगूसराय के सिंघौल इलाके में एक शिक्षक द्वारा इसके लिए प्रेरित करने की बात सामने आई है। यह गलत है, डीएम को ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई करनी चाहिए।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *