August 28, 2026
image_editor_output_image-951929805-17841380879312896113052487927872
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

भरण-पोषण से जुड़े 31 मामलों की सुनवाई, 8 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार (15 जुलाई 2026) को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों पर क्रमवार विचार करते हुए संबंधित पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया।

सुनवाई के दौरान कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 08 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष लंबित मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं अगले आदेश के लिए सुरक्षित रखा गया।

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर न्याय एवं आवश्यक राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *