image_editor_output_image-508086008-1793810819124
Spread the love

तेजस्वी यादव 5 नवबर को बाबूबरही पहुंचकर गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

एएसआई की गोलीबारी में दो लोगों की मौत और अन्य के घायल होने का मामला, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोगों और अधिकारियों से भी करेंगे बातचीत : एजाज अहमद

पटना, 4 नवंबर 2026।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 5 नवंबर को मधुबनी जिले के बाबूबरही पहुंचकर एएसआई की गोलीबारी की घटना में प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के साथ उन्हें न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव 5 नवंबर को दोपहर 2 बजे हैदराबाद से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे मधुबनी जिले के बाबूबरही के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि बाबूबरही में एएसआई द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हुए थे। तेजस्वी यादव घटनास्थल से जुड़े पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोगों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

एजाज अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *