July 14, 2026
image_editor_output_image294264858-17790313724715415295747730294534
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

मथुरापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता: मोहम्मद ज़ुबैर, समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मथुरापुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 की शाम पीड़िता के परिजनों ने मथुरापुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजन कुमार एवं फेकु पासवान पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आवेदन के आधार पर मथुरापुर थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मथुरापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त राजन कुमार की निशानदेही पर उसके घर से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कुमार (पिता–अनिल पासवान) एवं फेकु पासवान (पिता–कुलदीप पासवान), दोनों निवासी मनीपुर, थाना मथुरापुर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, प्रीति कुमारी, कुंदन पटेल, सहायक अवर निरीक्षक राजू कुमार यादव, पीटीसी अरुण कुमार सिंह, रहमत खान एवं बब्लू कुमार शामिल थे।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *