July 14, 2026
image_editor_output_image161488055-17789527181544828613576151105980
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

भरण-पोषण मामलों को लेकर अनुमंडल कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा — बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान
, समस्तीपुर :संवाददाता मोहम्मद जुबैर
आज दिनांक 16 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में भरण-पोषण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पीड़ित माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया।
बैठक के दौरान सभी पीड़ित पक्षों को बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्रदान किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित परिजनों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में माता-पिता एवं बुजुर्गों को उपेक्षा, असम्मान अथवा किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और सम्मान करना प्रत्येक संतान का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।
एसडीओ श्री दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में बुजुर्गों का सम्मान एवं उनकी देखभाल हमारी संस्कृति और संस्कार की पहचान है। यदि किसी भी माता-पिता को भरण-पोषण या देखभाल से जुड़ी समस्या होती है तो प्रशासन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को समय पर न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना एवं परिवारों के बीच आपसी सम्मान, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था, ताकि कोई भी माता-पिता स्वयं को असहाय महसूस न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *