July 14, 2026
img_20260518_2104202092761036123885393

Oplus_131072

Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर जकी अहमद आरजू को मिली बधाइयाँ
समस्तीपुर/चकमेहसी, संवाददाता मोहम्मद जुबेर:
राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव पद पर जकी अहमद उर्फ मो. आरजू के मनोनयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस मनोनयन से पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जकी अहमद आरजू ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी तथा पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री आलोक कुमार मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए वे संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
बधाई देने वालों में रणविजय साहू (विधायक सह प्रदेश प्रधान महासचिव राजद), अख्तरुल इस्लाम शाहीन (पूर्व विधायक), अरविंद कुमार साहनी (प्रदेश अध्यक्ष, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ), फैजुर रहमान फैज (प्रदेश महासचिव), नैयर आलम नवाब, नसीम अब्दुल्ला (जिला अध्यक्ष, अकलियत कमेटी समस्तीपुर), रोमा भारती (जिला अध्यक्ष, समस्तीपुर), राजेश्वर महतो (जिला अध्यक्ष, उजियारपुर), जाबिर हुसैन सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा स्थानीय पत्रकार मोहम्मद जुबेर (चकमेहसी), युवा नेता एवं पंचायत समिति प्रत्याशी नजरुल इस्लाम, रामबाबू महतो, अनिल राय समेत दर्जनों लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
लोगों ने कहा कि जकी अहमद आरजू के राष्ट्रीय सचिव बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *