|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रैक्टर-पिकअप चोरी गिरोह का खुलासा
8 अपराधी गिरफ्तार, चोरी के वाहन बरामद
समस्तीपुर, 27 मई 2026 : समस्तीपुर पुलिस ने सिंधिया थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी मामले का सफल उद्भेदन करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 में से 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी किए गए ट्रैक्टर, पिकअप वाहन एवं घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार को भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को सिंधिया थाना क्षेत्र के अगरौल गांव से एक ट्रैक्टर चोरी हुई थी। इस संबंध में सिंधिया थाना कांड संख्या 132/26 दिनांक 22 मई 2026 को धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंधिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला आसूचना इकाई, समस्तीपुर के अधिकारियों और कर्मियों को भी शामिल किया गया।
तकनीकी एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने मामले का सफल खुलासा करते हुए 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बेतिया से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया। इसके अलावा उजियारपुर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया एक अन्य ट्रैक्टर तथा कल्याणपुर थाना से चोरी की गई पिकअप वाहन भी बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने रोसड़ा थाना क्षेत्र से चोरी किए गए पिकअप एवं तेघड़ा थाना क्षेत्र से चोरी किए गए ट्रैक्टर की चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन मामलों में बरामदगी एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बरामद वाहन
ट्रैक्टर संख्या BR33GA-6049
एक अन्य ट्रैक्टर (उजियारपुर थाना क्षेत्र से चोरी)
पिकअप वाहन संख्या BR06S-4894
अर्टिगा कार संख्या BR01HY-7950 (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार अभियुक्त
1. यदुनाथ कुमार, वैशाली
2. राज किशोर सिंह, वैशाली
3. चन्द्र माधव सिंह, वैशाली
4. पप्पू सिंह, वैशाली
5. अकबर अली, बेतिया
6. बिनोद कुमार, वैशाली
7. नागमणि सिंह, वैशाली
8. प्रभात कुमार, वैशाली
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में सिंधिया थाना एवं जिला आसूचना इकाई, समस्तीपुर के कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने किया।

