April 14, 2026
image_editor_output_image1029506639-17725521186702251311577681364383
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

होली एवं रमज़ान को लेकर प्रशासन सतर्क, अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया रूट मार्च

3 मार्च 2026
समस्तीपुर | आगामी होली एवं रमज़ान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल संपन्न कराने को लेकर मंगलवार (03 मार्च 2026) को अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा व्यापक रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने किया।
रूट मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया।
प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनुमंडल पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
रूट मार्च के माध्यम से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल स्थापित करने का प्रयास किया गया, ताकि होली एवं रमज़ान का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।
✍️ संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
हर घर की आवाज़ (HarGharKiAawaz.com)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *