|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
जहांगीरपुर कोटिया में नए भवन का गृह प्रवेश समारोह, ग़ज़ल गायिकी ने मोहा मन
मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर : जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत इलमासनगर पं के जहांगीरपुर कोटिया गांव में 29 अप्रैल को नए भवन के गृह प्रवेश के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माउंट लिटर ज़ी स्कूल के निदेशक अमित सिंह द्वारा कराया गया।
गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई, जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूजा के बाद देर शाम आयोजित ग़ज़ल गायिकी कार्यक्रम ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं ग्रामीणों ने नए भवन के लिए शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सराहना की। इस मौके पर राजद युवा नेता जकी अहमद आरजू चकमेसी एवं राय ट्रेडर्स के मालिक अनिल राय चकमेसी समेत लोगों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन गांव में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं।
आयोजन के दौरान अतिथियों के स्वागत एवं खानपान की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी। देर रात तक लोग ग़ज़ल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। समारोह की तस्वीरें और वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

